लुधियाना| अब तापमान आगामी दो दिनों तक 40 डिग्री का करीब रिकॉर्ड होने वाला है। हालांकि पंजाब में मौसम विभाग ने हीट वेव चलने की चेतावनी दी है। वहीं लुधियाना में भी गर्म हवाएं चलेंगी और दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 6 अप्रैल से ही तापमान 37 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है, जबकि इसके बाद 7, 8 और 9 अप्रैल को तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान बताया गया है। इस दौरान हीट वेव की भी संभावनाएं बन सकती है। शनिवार को दिन का तापमान 35 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ जो करीब 4 डिग्री सामान्य से अधिक था।