बाड़मेर में सोमवार को कोहरा छाए रहने के कारण दिन में भी विजिबिलिटी कम रही। सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे तथा कोहरा छाया रहा। लेकिन रुक-रुक कर हवा चलने से आमजन को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन के बाद रात के तापमान में भी 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री पहुंच गया। शहर में सोमवार को छाए कोहरे के कारण पिछले तीन दिनों से चल रही शीतलहर का असर कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी कम हो गई। आसमान में हल्के बादल छाए। हवा की रफ्तार थमने से शीत लहर का असर कम हुआ, लेकिन सर्दी बरकरार है। सोमवार को मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल और कोहरा छाए रहने के कारण सर्दी का असर नहीं दिखा। वहीं हवाओं का दौर भी नहीं चलने के कारण सर्दी का अहसास नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


