बाड़मेर में इस बार सर्दी का असर कम रहा है। 4 साल के इतिहास में दिसंबर महीने में रात का पारा 8 डिग्री से नीचे नहीं गया। जबकि 2019 के बाद से हर साल 6-7 डिग्री के बीच दिसंबर में पारा पहुंचा है। ऐसे में पिछले 4 सालों की तुलना में 2024 का दिसंबर महीना काफी गर्म रहा है। इस बार रात का न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक ही गया। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 9.4 डिग्री ही तापमान रहा। दिन में हल्के बादल छाए रहे। 2024 में सर्दी ने देरी से दस्तक दी है। इसी वजह से इस बार अब तक सर्दी का पारा 8 डिग्री से नीचे नहीं गया है। कड़ाके की ठंड है, लेकिन जितनी सर्दी होनी चाहिए थी वो नहीं है। पिछले सालों में दिसंबर में रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया था। 2018 में 7.9, 2019 में 6.7, 2020 में 6.8 डिग्री तक पहुंच गया था। अब तक का रिकार्ड न्यूनतम तापमान 17 दिसंबर 1959 को 2.3 डिग्री तक पहुंचा था। ऐसे में इस बार सर्दी कम रही है। आगे क्या: 6 से सर्दी बढ़ेगी, कोहरा छाएगा मौसम विभाग के मुताबिक नए साल में तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 जनवरी से तापमान में गिरावट व कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे नए साल में सर्दी तेज होगी।


