राज्य में अगले दो दिनों के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते दिनों राज्य के ज्यादातर हिस्सों में देखने को मिला। जिसके कारण 11-13 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन आने वाले दिनों में लगातार पारा चढ़ेगा। अनुमान है कि 17 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि माह के अंत तक इसके 30 डिग्री पार करने की संभावना है।


