म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने को लेकर विवाद:मोगा के व्यक्ति से मारपीट, गंभीर घायल, हमलावरों को तलाश रही पुलिस

मोगा जिले के गांव बुक्कन वाला में डैक (म्यूजिक सिस्टम) की आवाज धीमी करने को कहने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि गांव बुक्कन वाला निवासी अर्शदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। अर्शदीप के अनुसार, वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसे गली में ट्रैक्टर पर लगे डैक से तेज आवाज में गाने बजने की आवाज सुनाई दी। तेज आवाज के कारण अर्शदीप घर से बाहर गली में आया और देखा कि गांव के ही सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा और गग्गी सिंह ट्रैक्टर पर डैक तेज आवाज में चला रहे थे। अर्शदीप ने दोनों से डैक की आवाज कम करने के लिए कहा। पहले गाली-गलौज की, बाद में बोला हमला इस बात को लेकर दोनों आरोपी भड़क गए और उन्होंने अर्शदीप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अर्शदीप सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना सदर की पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा और गग्गी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *