गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद ने कहा- मुरादनगर में मुसलमानों ने किसी त्यागी को नहीं बल्कि हिन्दू को पीटा है। हिंदूओं तुम्हारी स्थिति तब तक नहीं बदलेगी, जब तक तुम अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाना नहीं शुरू कर दोगे। अपने धर्म और परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए खड़े हो जाओ। जरूरत पड़ने पर हथियार उठाओ। ISIS जैसा संगठन बनाओ। डासना के शिवशक्ति धाम मंदिर में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा- 2 दिन पहले मुरादनगर की घटना पर हिंदू समाज में आक्रोश है। बैठक में तय किया गया है कि हम सीएम योगी के पास जाकर उनसे हिंदुओं को शस्त्र लाइसेंस देने की बात कहेंगे। अपने इस अभियान को तेज करेंगे। हिंदुओं ने अच्छी तरह से देख लिया है। आप पहले मुसलमानों के द्वारा मारे जाते हो, फिर पुलिसवाले पीटते हैं। उसके बाद आप पर ही मुकदमा होता है। इस दुर्गति के जिम्मेदार स्वयं हिन्दू ही हैं। हिंदुओं ने अब हथियार नहीं उठाया तो सर्वनाश तय
यति नरसिंहानंद ने कहा, मुरादनगर में जो त्यागी परिवार है, उसके साथ भी यही हुआ। पहले मुसलमानों ने बहुत बुरी तरह मारा। उन्होंने हाथ तक नहीं उठाया। कहां से उठाते, कमजोर परिवार था। घर में कोई है नहीं लड़ने वाला। वहां भीड़ आ गई, अब भीड़ से कहां तक लड़ते। पहले भीड़ ने मारा, फिर पुलिस ने पीटा। उसके बाद उन्हीं पर मुकदमा लिखा गया। अब हिंदुओं को अपने घर, बेटी और अस्तित्व के लिए राजनीति छोड़कर हथियार उठाना चाहिए। अगर हिंदुओं ने अब भी हथियार नहीं उठाया तो उनका सर्वनाश तय है। हिंदुओं अब तो खड़े हो जाओ, जरूरत पड़ने अपना ऐसा संगठन बनाओ, जैसा मुसलमान बनाते हैं। ISIS जैसा संगठन। ऐसा संगठन अगर होगा, तो ही जीवित रहने का रास्ता निकलेगा। शिवसेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आहूजा ने कहा- जब तक हम जातिवाद छोड़कर हिंदू नहीं बनते, तब तक मुसलमान हमारा यही हाल करते रहेंगे। अब हिंदुओं को यह समझ लेना चाहिए कि नेताओं के लिए हम बस वोट बैंक हैं और कुछ भी नहीं। मुरादनगर के शिव मंदिर में बैठक
मुरादनगर कस्बा स्थित शिव मंदिर में एक मीटिंग बुलाई गई। जिसमें हिंदूवादी संगठन और डासना देवी मंदिर से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्य यति रणसिंहानंद गिरी और यति निर्भयानन्द महाराज पहुंचे। भारी संख्या में त्यागी समाज के लोग भी शामिल हुए। घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही हिंदुओं को एकजुट होने की पहल की। बैठक में लोगों ने हर प्रकार से पीड़ितों के साथ रहने और उनको न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया। वहाब चौधरी समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो। अन्यथा बड़ी महापंचायत के लिए प्रशासन तैयार रहे। अब पढ़िए मुरादनगर की घटना, जिसको लेकर यति नरसिंहानंद हमलावर हैं… मुरादनगर रावली रोड पर राहुल त्यागी और रोहित त्यागी का मकान है। जिसमें रोहित त्यागी की शादी की तैयारी चल रही थी। 27 फरवरी की रात लगभग 11 बजे रोहित पास में ही गाड़ी से कुछ सामान लेने के लिए गए थे, तभी एक टेंपो वाले मुस्लिम व्यक्ति से गाड़ी में हल्की सी खरोंच लग गई। जिस पर कहासुनी हुई। इसके बाद मुस्लिम टेंपो वाले ने वहाब चौधरी को फोन किया। थोड़ी ही देर में सैकड़ों मुस्लिम लोग पहुंचे। राहुल त्यागी और रोहित त्यागी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर पीड़ित पक्ष के परिवार वाले वहां पर पहुंचे। उन पर भी हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसमें रोहित त्यागी, राहुल त्यागी समेत उनके परिवार के लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चेयरमैन वहाब चौधरी के दबाव में आकर उल्टा पीड़ित पक्ष के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ———————– ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ- ठेले पर सवारी ढोकर बने लखपति:श्रद्धालुओं ने 30 हजार तक खर्च किए, होटलों का 2 साल का कारोबार; कैसे बदली यूपी की अर्थव्यवस्था ‘महाकुंभ ने दुनिया को आस्था और आर्थिकी का बेहतर समन्वय दिया है। ऐसा कहीं नहीं होता कि किसी शहर के विकास पर साढ़े 7 हजार करोड़ खर्च करें, उससे उस प्रदेश की अर्थव्यवस्था साढ़े 3 लाख करोड़ बढ़ जाए। ऐसा दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलता, लेकिन महाकुंभ ने ये करके दिखाया है।’ सीएम योगी आदित्यनाथ का ये बयान प्रयागराज महाकुंभ के समापन के दूसरे दिन (27 फरवरी) का है। आर्थिक विशेषज्ञ भी गिनाते हैं कि महाकुंभ में आए 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने औसतन 5 हजार रुपए खर्च किए, तो यह कुल 3.30 लाख करोड़ होता है। अनुमान के मुताबिक महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवहन पर 1.50 लाख करोड़ खर्च किए। इसी तरह खानपान पर 33 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्च किया। संडे बिग स्टोरी में कुंभ की इस पूरी अर्थव्यवस्था को समझिए… पढ़ें पूरी खबर