सिटी रिपोर्टर | बोकारो श्री कृष्ण चेतना परिषद रेलवे कॉलोनी के तत्वावधान में रविवार को गरगा डैम पिकनिक स्थल पर वनभोज सह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अशोक यादव ने, जबकि मंच संचालन टोनी यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता मंटू यादव ने कहा कि यदुवंशी समाज में प्रगति के लिए सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करना अनिवार्य है। उन्होंने घोषणा किया कि जो भी परिवार बिना दहेज के शादी करेगा, श्री कृष्ण चेतना परिषद उनके साथ खड़ा होकर हर संभव मदद करेगा। मंटू यादव ने भावुक अपील करते हुए कहा कि केवल सम्मेलनों में जुटने और वनभोज करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। हमारा मुख्य लक्ष्य समाज को जागरूक करना है। हम भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं, जिन्होंने पूरे विश्व को एकता का पाठ पढ़ाया। आज हमारे नेताओं की विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन समाज के उत्थान के लिए सबको एक मंच पर आना ही होगा। एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कहा कि बिना शिक्षित हुए समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। संपन्न वर्ग से अपील है कि वे समाज के गरीब-गुरबा और निचले तबके के लोगों की मदद के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में भारत यादव, अवधेश यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह यादव, सुदामा यादव, प्रताप यादव, दिनेश यादव, विजय यादव, भागीरथ यादव, लालबाबू यादव, सुनील यादव, दलो यादव, संजय यादव, लालू यादव, पप्पू यादव, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सुदर्शन यादव, भूषण यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, गंगा यादव, जानकी यादव, राजीव यादव, शिव कुमार, मनोज यादव, ज्वाला यादव, अरविंद यादव, हीरा यादव, अमित यादव, राजेश यादव, करुणा यादव, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, कुसुम देवी, काजल कुमारी, अनीता यादव, सोनाली सिंह, ममता देवी, सुनीता देवी आदि शामिल हुए।


