यशवंत सिंह बने किन्नौर के भाजपा जिला अध्यक्ष:प्रदेश मीडिया प्रभारी ने की घोषणा, 11 हजार पार्टी के सदस्य बनने पर दी बधाई

किन्नौर भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत जिला किन्नौर अध्यक्ष के रूप में यशवंत सिंह का चयन फील्ड हॉल भाबानगर में हुआ। भाजपा नेता एवं किन्नौर से विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट चुने गए। यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने चुनाव अधिकारी के रूप में की। उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, किन्नौर से प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे। कर्ण नंदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत जिला किन्नौर के प्रत्येक देवतुलीय कार्यकर्ता ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए 11051 प्राथमिक सदस्य और 595 सक्रिय सदस्य बनाए। इन उत्तम कार्य के लिए किन्नौर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। नंदा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के विभिन्न 18 मंत्रालयों की 25 योजनाओं में हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों को विकास के लिए पैसा दिए। यहां पर मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए एक मास्टर प्लान पर काम किया जा रहा है। नंदा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में फर्क साफ है। भाजपा ने हमेशा जन हित में काम किया अपितु कांग्रेस ने हमेशा अपने ही हित में काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *