महासमुंद| महासमुंद के नेहरू युवा केंद्र, यातायात पुलिस विभाग व वेटनरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 23 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के जागरुक किया गया। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने व अन्य यात्रा नियमों के प्रचार व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. गोविना देवांगन ने सभी को सड़क जागरूकता पर शपथ दिलाया गया। इस मौके पर नागेंद्र दुबे, जयराम सेन, पेखन माधुर, महेंद्र दीवान, गौरव नौरंगे, डॉ. गोविना देवांगन, अशोक चक्रधारी, कृष्ण कुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।