यात्रियों की जरूरत की खबर:आज से 18 मेमू व सवारी गाड़ियां नियमित नम्बर से चलेगी

कोटा से चलने एवं मंडल से गुजरने वाली सभी मेमू और सवारी गाड़ियां अब नियमित नम्बर से चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोविड के समय ट्रेनों के नम्बर बदले थे। वर्तमान में ‘0’ नंबर प्रणाली के बजाय इन्हें 1 जनवरी से नियमित ट्रेन नंबर से चलाया जा रहा है। नियमित नंबर से संचालित की जाने वाली 18 (9 जोड़ी) मेमू और सवारी गाड़ियां गाड़ी संख्या 06613/06614 झालावाड़ सिटी-कोटा-झालावाड़ सिटी स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 61613/61614 से, गाड़ी संख्या 06615/06616 नागदा-कोटा-नागदा स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 61615/61616 से, गाड़ी संख्या 06621/06622 कोटा-सवाई माधोपुर-कोटा-सवाई माधोपुर स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 61621/61622 से, गाड़ी संख्या 06633/06634 कोटा-बीना-कोटा स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 61633/61634 से, गाड़ी संख्या 06647/06648 चौमहला- कोटा-चौमहला स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 61623/61624 से, गाड़ी संख्या 05833/05834 कोटा- मंदसोर-कोटा स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 59833/59834 से, गाड़ी संख्या 05837/05838 कोटा- अकलेरा-कोटा स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 59837/59838 से, गाड़ी संख्या 05839/05840 कोटा- अकलेरा-कोटा स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 59839/59840 से एवं गाड़ी संख्या 05913/05914 कोटा-यमुना ब्रिज/आगरा फोर्ट-कोटा स्पेशल गाड़ी अब नियमित गाड़ी संख्या 59813/59814 से संचालित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *