अमृतसर | होली के चलते इन दिनों रेलवे स्टेशन में यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा सकती है। ट्रेनें भी लगातार फुल होकर जा रहीं है। वहीं इसको लेकर फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने 8 जोड़ी स्पैशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अमृतसर-मानसी (04610) 28 और 4 मार्च, फिरोजपुर कैंट से दानापुर (04616) 26 फरवरी, 2 और 6 मार्च, अमृतसर-कटिहार (04614) 1 और 5 मार्च, अमृतसर-बढ़नी (05006) 5, 12, 19, 26 मार्च, अमृतसर कटिहार (05735) 27 फरवरी, 6, 13, 20,27 मार्च, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली (04082) 22 फरवरी से 9 मार्च तक रोजाना, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी (04604) 26 फरवरी, 3, 8 मार्च, अमृतसर पटना (04664) 27 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च 2026 को रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एटीवीएम फिसिलिटेट और अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले हैं। वहीं रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा िटकट घर के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हाल बनाया गया है।


