होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 5 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ये विशेष ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अब मार्च माह तक संचालित की जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विशेष रेलसेवाओं की अवधि बढ़ाई गई है। – गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर–साईनगर शिर्डी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल, बीकानेर से 7 से 28 मार्च तक व साईनगर शिर्डी से 8 से 29 मार्च तक संचालित की जाएगी। – गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार–खडकी–हिसार साप्ताहिक स्पेशल, हिसार से 1 से 29 मार्च तक व खडकी से 2 से 30 मार्च तक संचालित की जाएगी। – गाड़ी संख्या 09621/09622 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर से 1 से 29 मार्च तक व बांद्रा टर्मिनस से 2 से 30 मार्च तक संचालित की जाएगी। -.गाड़ी संख्या 09625/09626 अजमेर–दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर से 5 से 26 मार्च तक व दौंड से 6 से 27 मार्च तक संचालित की जाएगी। -.गाड़ी संख्या 09627/09628 अजमेर–सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर से 4 से 25 मार्च तक व सोलापुर से 5 से 26 मार्च तक संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय-सारणी एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।


