यात्री बस से स्पिरिट और शराब बनाने का सामान जब्त:नकली शराब मधुपुर और देवघर में खपाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार

देवघर में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को नकली शराब बनाने के रैकेट का पर्दाफाश किया। मधुपुर के तालाब चौक के पास एक यात्री बस से छह जार स्पिरिट, विदेशी शराब आरसी का एक बोरा ढक्कन और सिग्नेचर प्रीमियर का स्टीकर बरामद किया गया। ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया यह सामान धनबाद से मधुपुर और देवघर में खपाने के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने सोना यात्री बस के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। सामग्री की डिलीवरी के गंतव्य का अभी पता नहीं चल पाया है। मधुपुर सर्किल के सब इंस्पेक्टर किशोर कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब इस रैकेट के अन्य संबंधों की जांच कर रही है। नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं देवघर जिला बिहार के बांका और जमुई जिले से सटा हुआ है। बिहार में शराबबंदी के बाद देवघर में शराब की बिक्री 80 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कुछ लोग इसका फायदा उठाकर नकली विदेशी शराब बना रहे हैं। इस नकली शराब के सेवन से लोगों की आंखों की रोशनी जाने और मौत तक की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले भी देवीपुर और कुंडा के भंडारकोला में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं। इन फैक्ट्रियों से कई विदेशी ब्रांडों की नकली शराब बरामद की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *