यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर समाज ने सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव| प्रदेश यादव समाज के आदेशानुसार बुधवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि फिल्म निर्माता अंकित भड़ाना व संदीप तोमर द्वारा निर्मित यादव जी की लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें यादव समाज की लड़की और मुस्लिम लड़के के बीच काल्पनिक प्रेम प्रसंग दर्शाया गया है। समाजजनों का कहना है कि समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध बनी इस फिल्म से यादव समाज की भावनाओं को आहत पहुंचा है। इससे संपूर्ण देश के यादव आक्रोशित हैं। फिल्म रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द्र भी बिगड़ सकता है। इस दौरान समाज ने एक फिल्म की रिलीज न होने देने की मांग पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व संरक्षक बस्तर संभाग प्रेमनाथ यादव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सचिव रितेश यादव, सुकदेव यादव, हरिश्चंद्र यादव, रामचंद्र यादव, जयलाल यादव, सुनीता यादव, वर्षा यादव, सावली यादव, रूपा यादव आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *