भास्कर न्यूज | धमतरी कोसरिया यादव समाज ने सोरिद निवासी समाज सेवक शुकलाल यादव का सम्मान किया। अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि हर समाज में एक समाज सेवक होता है, जिसका मुख्य काम सामाजिक गतिविधियों की जानकारी के साथ समाज से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। सोरिद वार्ड में वरिष्ठ समाज सेवक शुकलाल वर्षों से कोसरिया यादव समाज की सेवा कर रहे है। बैठक में उनका सम्मान कर वार्षिक सेवा मानदेय राशि भेंट की गई। इस अवसर पर सचिव यशवंत यादव, दीपक यादव, रामनाथ यादव, महेन्द्र यादव, बबलू रामरतन यादव, संजीव यादव, मोंटू यादव, राजकुमार यादव, अजय यादव, नरेन्द्र यादव, शेखर यादव, कोमल यादव,चन्दू यादव, रोशन यादव आदि उपस्थित रहे।


