यीशु के जन्मस्थान पर लगातार दूसरे साल क्रिसमस सेलिब्रेशन नहीं:यूक्रेनी सैनिकों ने बंकर में त्योहार मनाया, सीरिया में 20 साल बाद क्रिसमस की रौनक

दुनियाभर में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है। चर्च सजी हुई हैं, बाजारों में रौनक है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में 24 तारीख की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की। वहीं, वेस्ट बैंक में जंग की वजह से ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में माहौल गमगीन है। उनके जन्मस्थल पर बने चर्च ऑफ द नेटिविटी में लगातार दूसरे साल सजावट तक नहीं की गई है। वहीं, क्रिसमस पर रूस ने पूरे यूक्रेन पर हमले किए हैं। जंग की वजह से यूक्रेनी सैनिक बंकरों में क्रिसमस मनाते दिखाई दिए हैं। दूसरी तरफ सीरिया में असद के भागने के बाद वहां के ईसाई उत्साह के साथ क्रिसमस मना रहे हैं। हालांकि यहां सोमवार रात को क्रिसमस ट्री में आग लगा दी गई थी। जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी गई थी। सबसे पहले जंग से जूझते सीरिया, यूक्रेन और इजराइल में क्रिसमस की तस्वीरें… इस्लामिक देशों में क्रिसमस… पश्चिमी देशों में सेलिब्रेशन… पड़ोसी देशों में क्रिसमस से जुड़ी तस्वीरें… अब देश में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें…. ये खबर भी पढ़ें…
क्रिसमस ने 24 घंटे कैसे रुकवाया पहला विश्वयुद्ध: दुश्मन सेनाओं ने साथ मनाया था जश्न दिसंबर 1914 तक पहले विश्व युद्ध के शुरू हुए 5 महीने हो चुके थे। ब्रिटेन, फ्रांस और बेल्जियम की सेना जर्मनी और इटली के सैनिकों के बीच जंग जारी थी। ऐसे में 24 दिसंबर की रात यानी कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कुछ अनोखा हुआ। दोनों तरफ के सैनिकों ने क्रिसमस के दिन खून-खराबा नहीं करना तय किया और रात से ही दोनों तरफ से गोलीबारी रोक दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *