युकां ने फूंका PM का पुतला, पुलिस से झड़प:युकांइयों ने रोकने पर किया पुलिसकर्मियों से विवाद, कोतवाली थाने में दर्ज हुई FIR

वा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को युवक कांग्रेस सरगुजा ने घड़ी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ युकांईयों का जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की और एक पुतले पर पानी डाल दिया। युका कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच इसे लेकर झड़प हो गई। मामले में कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। युवक कांग्रेस ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। मोदी सरकार के यूएस से ट्रेड डील में कथित सरेंडर नीति के विरोध में युवक कांग्रेस ने एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। युकाईयों को पुलिस ने रोका, झड़प
पुतला दहन करने पहुंचे युकाईयों को सरगुजा पुलिस के अधिकारी व जवानों ने रोकने की कोशिश की। इसे लेकर युकाईयों ने विरोध किया। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। युका कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ देर पहले महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला आसानी से फूंका था। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। विवाद के बाद युवक कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का दूसरा पुतला फूंका। ये रहे शामिल
पुतला दहन में गुरप्रीत सिद्धू, आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, उत्तम रजवाड़े, सतीश बारी, विष्णु सिंहदेव, आशीष जायसवाल, आकाश अग्रहरि, विकास केशरी, सतीश घोष, संजर नवाज़, भोले रजवाड़े, आकाश यादव, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे पुलिस ने दर्ज की FIR
युवक कांग्रेसियों द्वारा विवाद होने के मामले में पुलिस जवान ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में युवक कांग्रेस पदाधिकारी विष्णु सिंहदेव व अन्य के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 132, 221 के तहत अपराध दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *