‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत धीना गांव में ड्रग तस्कर की अवैध बिल्डिंग गिराई

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को गांव धीना की इंदिरा कॉलोनी में ड्रग तस्कर की गैर-कानूनी प्रॉपर्टी को जेसीबी से गिरा दिया। कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि ड्रग तस्कर अमरजीत जो सदर थाना क्षेत्र का निवासी है, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और बीएनएस के तहत 10 मामले दर्ज हैं और वह फरार है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत जिले में ड्रग तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में 61 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 6 प्रिवेंटिव एक्शन भी लिए गए। पुलिस ने 2 किलो 600 ग्राम अफीम, 157 ग्राम हेरोइन और 235 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ड्रग तस्करी संबंधी सूचना वाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गांव धीना पहुंचीं सीपी धनप्रीत कौर और अवैध निर्माण को गिराते हुए नगर निगम के कर्मचारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *