युवक का अपहरण, बोलेरो से ले जाकर मारपीट:सक्ती में पैसे के लेनदेन विवाद में 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन-मोबाइल जब्त

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बोलेरो और दो मोबाइल जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। कांसा निवासी नंदनी भारद्वाज (21) ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम केनापाली स्थित टिकेश्वर लहरे के ईंट भट्ठे से उसके पति राकेश भारद्वाज (23) का सफेद बोलेरो में अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते ही टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि राकेश ने 15 फरवरी को खरवानी बेलादुला निवासी नरेश टंडन से पंजाब में ईंट बनाने के काम के लिए 10 हजार रुपए एडवांस लिए थे। वह पंजाब नहीं गया और केनापाली में पत्नी के साथ काम करने लगा। जान से मारने की धमकी 18 फरवरी को नरेश टंडन अपने साथियों शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, परमेश्वरी टंडन और कीर्तन खाण्डे के साथ राकेश के पास पहुंचा। आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई और जबरन बोलेरो में बैठाकर खरवानी ले जाया गया। घर में बंधक बनाकर फिर की मारपीट खरवानी में एक मकान में राकेश को बंद कर दोबारा मारपीट की गई। पत्नी को फोन कर बुलाने का दबाव बनाया गया। बाद में उसे वाहन से घोघरी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन और मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो (सीजी 11 बीएम 5991) दो मोबाइल जब्त किया है। नरेश कुमार टंडन (28), शिव टंडन (23), देवानंद भारद्वाज (34) निवासी खरवानी बेलादुला और कीर्तन खाण्डे (39) निवासी सतनामी पारा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 140(3), 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। एक अन्य सहयोगी की भूमिका की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *