भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिला के लालगढ़ थाना के बसंतपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। इलाके में मौजूद कंसावती नदी के किनारे एक पेड़ से पुलिस ने उसका शव फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम उत्तम खामराई (30)है। वह बसंतपुर गांव का निवासी था। वह अपने घर से नदी में स्नान करने के लिये निकला था, उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। नदी तट पर एक पेड़ से उसका लटकता हुआ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है।