युवक का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता शव मिला

खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला थाना के रघुनाथचक इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव पिंगला स्थित रघुनाथचक प्राइमरी स्कूल के पीछे एक जंगल से पेड़ से लटकते हुये अवस्था में बरामद हुआ। स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम देवाशीष भुइयां (34) उर्फ ​​बुलेट है। जानकारी हो कि देवाशीष अपने घर से मेला देखने के लिये निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम शव को पेड़ से लटकते हुये देखा था।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से एक युवती फोन करके देवाशीष से 60 हजार रुपए की मांग कर रही थी। बताया जाता है कि फोन करने वाली लड़की का घर बर्दवान जिले में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *