युवक ने कार पर पत्थर फेंके , शीशे फोड़े, बोला- मेरा क्या बिगाड़ लोगे

डूंगरपुर| थाणा मेडिकल कॉलेज के पास खड़ी एक कार पर बाइक सवार युवक ने पथराव कर सभी कांच फोड़ दिए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित कार चालक ने थाने में रिपोर्ट दी है। शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी पीड़ित दिनेश कटारा ने बताया कि सोमवार को थाणा मेडिकल कॉलेज के पास अपने दोस्त के घर पर मिलने गया था। दिनेश ने अपनी कार दोस्त के घर से थोड़ी दूर खड़ी की ओर मिलने चला गया। वही कुछ देर बाद बाइक पर एक युवक आया और युवक ने कार पर पथराव शुरू कर दिए। कुछ दूरी पर मौजूद एक व्यक्ति ने कार पर पथराव करने के युवक के वीडियो भी बनाए। लेकिन बावजूद बदमाश युवक घबराया नहीं और मेरा क्या बिगाड़ लोगे कहते हुए वहां से फरार हो गया। सदर थानाधिकारी शैलेन्द्रसिंह ने बताया कि पत्थर मारने वाले की पहचान हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *