युवक ने घर में साड़ी से फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर लौटी पत्नी को फंदे पर लटका मिला शव, पिता ने बताया मानसिक अवसाद

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के नलवा फला धारिया में एक युवक ने घर में ही साड़ी का फंदा लगा लिया। पत्नी बकरिया चराकर वापस घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर मजदूरी करने गए ससुर भी आ गए। पिता ने बेटे के मानसिक अवसाद में चलने की वजह से सुसाइड करना बताया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। सदर थाना एसआई रमेशचंद्र ने बताया कि नानूराम मनात निवासी नलवा फला धारिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया की बुधवार को वह मजदूरी के लिए डूंगरपुर शहर की ओर गया था। बेटा राजकुमार मनात (24) घर पर अकेला था। जबकि उसकी पत्नी मुन्ना देवी दोपहर के समय बकरिया चराने के लिए गई। शाम के समय उसकी पत्नी बकरिया लेकर वापस घर आई तो देखा पति राजकुमार घर में ही लकड़ी के पाट से साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। पति को देखकर उसके होश उड़ गए ओर जोर जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। मजदूरी करने गए पिता की घटना के बारे में बताया तो वे भी काम से आ गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *