गुमला में एक वेल्डिंग मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। तिर्रा पेट्रोल पंप निवासी साधु महतो के 19 वर्षीय बेटे पवन महतो का शव सोमवार सुबह पकरी के पेड़ पर गमछा से लटका मिला। पिता साधु महतो ने बताया कि पवन रविवार सुबह 8 बजे काम पर निकला था। वह रात तक घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें पवन के शव की सूचना दी। वह किसी से कुछ नहीं बताता था: पिता पिता के अनुसार, पवन पिछले 2-3 दिनों से मानसिक तनाव में था। वह किसी से कुछ नहीं बताता था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


