बारां के उत्तम कॉलोनी निवासी युवक ने घर पर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस और परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल बिजेंद्र राठौर ने बताया कि उत्तम कॉलोनी निवासी हिमांशु गुप्ता (38) रविवार को घर पर अकेला था। युवक के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब शाम को लौटे तो युवक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में परिजन और पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


