युवक ने ससुराल में सुसाइड किया:फंदे से लटका मिला, तीन महीने से पत्नी के साथ रह रहा था

झुंझुनूं में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना शहर के बाकरा रोड़ पर स्थित इस्लाम नगर की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब युवक ससुराल में एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल पहुंचाया। हैड कांस्टेबल धर्मपाल ने बताया कि मृतक शकील (40) जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के टांई गांव का रहने वाला था। दो-तीन महीने से झुंझुनूं में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। पांच महीने पहले ही विदेश आया था। इस संबंध में मृतक के भाई मुबारिक ने रिपोर्ट दी है। जिसमें मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। जांच कर रहे है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी में आपसी विवाद के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *