युवक ने सुसाइड किया:फोन पर बात करता हुआ कमरें में आया, पंखे से फांसी लगाई, परिजनों ने युवती व युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया

शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में ही सुसाइड कर लिया। युवक गौरव शर्मा (22) पुरोहित जी की टापरी इलाके में रहता था। प्राइवेट जॉब करता था। कुछ दिन से जॉब पर नहीं जा रहा था। परिजनों ने एक युवती व लड़को पर धमकाने के आरोप लगाए है। गौरव के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की मांग की है। मंमेरे भाई प्रवेश ने बताया कि गौरव मूलरूप स्व बूंदी का रहने वाला है। 2007 में उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से ही अपनी मम्मी के साथ नाना नानी के पास कोटा में रह रहा था। गौरव की मम्मी काफी साल से प्राइवेट जॉब में थी। एक सप्ताह पहले ही उसकी जॉब छूट गई। तब से गौरव तनाव में था। गौरव भी प्राइवेट जॉब पर नहीं जा रहा था। उसको कोई युवती व लड़के धमकाते थे। 16 फरवरी को नाना के साथ उसकी मम्मी महाकुंभ में गए थे। पीछे कुछ लड़को ने गौरव को धमकाया था। उसे झूठे केस में फ़साने की मांग करते हुए पैसे मांगते थे। गुरुवार रात को गौरव छत पर किसी से फोन पर बात कर रहा था। बात करते करते नीचे आया। उसकी मम्मी के कमरे (पार्लर) में चला गया। उसने कमरें जाकर पंखे से फांसी लगा ली। पता लगने पर उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। गौरव के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। हमारी मांग है कि गौरव के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच हो। तभी असलियत सामने आएगी। रेलवे कॉलोनी थाना ASI बृजलाल ने बताया कि युवक ने रात 9 बजे करीब घर में फांसी लगाई। परिजनों ने युवती व दो युवकों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *