युवक ने सोशल मीडिया पर डाली हथियारों संग वीडियो:वायरल होने के बाद लुधियाना पुलिस ने शुरू की जांच, आईडी से लगा रहे सुराग

पंजाब सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर सख्त रोक के बावजूद जगराओं इलाके से एक मामला सामने आया है। एक युवक ने हथियारों के साथ अपनी फेसबुक स्टोरी अपलोड की, जो वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी। यह वीडियो थाना सिधवा बेट के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बताई जा रही है। वीडियो में युवक हाथों में हथियार लहराता दिख रहा है और पृष्ठभूमि में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना बज रहा है। युवक द्वारा खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करने वाली इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सोशल मीडिया एकाउंट की जांच कर रही है थाना सिधवा बेट के अधीन चौकी भूदड़ी के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि युवक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस साइबर सेल की मदद से फेसबुक आईडी की भी जांच कर रही है क्योकि आईडी पर नजदीकी गांव का नाम लिखा है। हथियार असली हैं कि नकली पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। इसके साथ ही, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास ये हथियार कहां से आए। हालांकि, वीडियो पर दिख रहा समय करीब 5 घंटे पुराना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई पुरानी वीडियो तो नहीं जिसे दोबारा वायरल किया गया हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *