युवक पर चाकू से हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस आरोपियों को पैदल कस्बे के बाजार से घटनास्थल तस्दीक के लिए लेकर पहुंची

जिले के सीसवाली कस्बे में तीन दिन पहले युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस शनिवार को आरोपियों को पैदल कस्बे के बाजार से होते हुए घटनास्थल तस्दीक के लिए लेकर पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 19 दिसबंर को पीड़ित सीसवाली निवासी अंकुश पोटर (19) पुत्र रामप्रसाद पोटर ने पुलिस को पर्चा बयान दर्ज करवाए थे। जिसमें बताया था कि सुबह करीब दस बजे उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर सिद्दू मुसेवाला नाम की आईडी से मैसेज आया और खाड़ी नदी के पास आने को बोला तो पीड़ित बाइक लेकर नदी की तरफ गया। जहां पर उसे एक लड़का मिला, जिसने सफेद शर्ट पहन रखी था। वह पीड़ित को देखकर एक घर में जाकर लकड़ी लेकर आया, जिसको देखकर पीड़ित वहां से जाने लगा तो आरोपी ने उसे रोककर लकड़ी से सिर पर हमला किया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि तू इंस्टाग्राम पर ज्यादा स्टोरी लगाता है, तब तेरा यह हाल हुआ और यह कहकर नदी की तरफ भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में डीएसपी सोजीलाल मीणा के सुपरविजन में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांगरोल थाना सीआई महेंद्र मीणा व सीसवाली थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व मे थाना, डीएसटी, साइबर सेल आदि टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिरों की सूचना व तकनिकी विश्लेषण से घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर आरोपी जयपुर हाल छीपा की मंडी सीसवाली निवासी आकिब जावैद पुत्र आबिद हुसैन और जाहिद हुसैन पुत्र शब्बीर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस थाने से प्रताप चौक, बस स्टैंड होते हुए श्रीराम बाजार से पैदल ही घटनास्थल तस्दीक के लिए लेकर गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पैदल ही घटनास्थल तस्दीक के लिए लेकर गई। एसपी चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में डीएसपी जीआरपी कोटा शंकरलाल मीणा का विशेष सहयोग रहा। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सीसवाली थानाधिकारी बाबूलाल मीणा, एएसआई तुलसीराम, डीएसटी प्रभारी सत्येंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मनीष, शहाबुद्दीन, जसवंत, बलवान, महावीर, महेंद्र सिंह, सुनील, कमलेश, पंकज, सागर आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *