बीजापुर | जिले के भद्रकाली थाना क्षेत्र के अटकपल्ली गांव में मछली पकड़ने इंद्रावती नदी गए ग्रामीण युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अटकपल्ली निवासी अंबाला समित रोज की तरह शनिवार की सुबह भी मछली पकड़ने के लिए इंद्रावती नदी के किनारे बैठा हुआ था। इसी बीच झाड़ियों के पीछे छिपे बैठे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। करीब 3 घंटे बाद युवक का शव मिला। इसके बाद नदी से युवक का शव करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। युवक के शरीर पर मगरमच्छ के हमले के गहरे निशान मिले हैं।