युवक पर हमला कर छीनी सोने की चेन और 30 हजार नकदी, दो हमलावरों पर 2 केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार इलाके में एक युवक पर उसके ही जानकारों ने हमला कर सोने की चेन और नकदी लूट ली। घायल युवक गंभीर जख्मी हो गया। इस मामले में थाना बी डिवीजन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ 2 महीने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नवदीप कौर ने बताया कि उनका बेटा हरमनबीर सिंह घर पर ही सुनार का काम करता है। 2 जनवरी को उसके दोस्त साहिबजीत सिंह ने उसे फोन कर बाजार आने के लिए बुलाया। हरमनबीर जब गली नंबर 14 में मिंटू की दुकान के पास पहुंचा तो वहां साहिबजीत सिंह और उसका जानकार सुजल पहले से खड़े थे। बताया गया कि बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने हरमनबीर पर अपनी बहनों के बारे में गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सुजल ने हरमनबीर को धक्का देकर उसके सिर पर कड़ा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने किसी तरह हरमनबीर को छुड़वाया।जाते समय सुजल ने हरमनबीर के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन खींच ली, जिसे उसने खुद बनाकर पहना हुआ था। इसके अलावा उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपए भी निकाल लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *