युवक पर हसिया से हमला, आरोपी फरार:राजनांदगांव पुलिस ने गोंदिया रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से राज्य से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार (24 फरवरी) को पेड़री अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य कुमार नामक युवक पर हसिया (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। लालबाग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी ट्रेन से हुआ फरार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उदय सिन्हा उर्फ राज (22 वर्ष), निवासी स्टेशन बांकल, घटना के बाद ट्रेन के जरिए फरार हो गया था। पुलिस ने गोंदिया में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा आरोपी को पकड़ने के लिए लालबाग पुलिस, बागनदी पुलिस, आरपीएफ (RPF) और साइबर सेल ने मिलकर जाल बिछाया। लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा किया और महाराष्ट्र के गोंदिया में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *