युवती का रेप किया, ब्लैकमेल करके वसूले 3.67 लाख:शादी का झांसा देकर किया शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐठे पैसे; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की उगाही करने वाले आरोपी को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी का नाम नित्या कुमार बरिहा पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने की है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला प्रार्थिया ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और विवाह का झांसा देकर मोवा-पंडरी स्थित किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पैसों की जरूरत बताकर 18 जनवरी 2025 को पीड़िता से ऑनलाइन 52 हजार रुपए लिए। पीड़िता ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और पैसे मांगने पर वीडियो वायरल कर देगा। इस तरह ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने पीड़िता से ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 3 लाख 67 हजार रुपए वसूल लिए। शिकायत के आधार पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी जांच करके आरोपी पकड़ा मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार फरारी के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली, जिस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं करने और वीडियो वायरल करने की धमकी व ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 308(2) और 238 बीएनएस भी जोड़ी गई हैं। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *