युवती को सिर से कमर तक कपड़े रखकर जलाया:शव पर एक अधजला बैग मिला, श्मशान में युवती के शव जलने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर शहर से सटे मदार गांव के श्मशान में दो दिन पहले बिना लकड़ी के युवती का शव जलाए जाने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अभी तक मृतक युवती की शिनाख्त नहीं कर पाई है। उसके शव को आधा-अधूरा और बिना लकड़ी के ​आखिर कौन जला गया। इस संबंध में बारीकी जांच जारी है। अभी तक की जांच पता लगा है कि युवती को सिर से लेकर कमर तक कपड़े रखकर जलाया गया। पांव बचे रहे। शव पर ही एक बैग रखा मिला। जो अधजले शव से चिपक गया। इसमें लेडीज कपड़े सहित अधजला कॉ​स्मैटिक सामान मिला है। पुलिस फिलहाल हत्या के एंगल से जांच में जुटी और श्मशान के आसपास के रास्ते से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवती के जूते और एक चप्पल मिली
श्मशान में जिस जगह पर युवती को जलाया गया। युवती के पैरों में चांदी की बिछिया और शव के पास ही जूते पड़े मिले। उससे कुछ ही दूरी पर एक चप्पल भी पड़ी मिली। जो संभवत अज्ञात आरोपी की बताई जा रही है। रात में अंत्येष्टि की प्रथा नहीं होने और आसपड़ोस में किसी की मौत नहीं होने से पुलिस को युवती की हत्या का शक है। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया ​कि शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में गहराई से जांच और युवती की पहचान के प्रयास जारी है। ये था पूरा मामला
घटना बड़गांव गांव में मंगलवार रात 10 बजे की है। जब ग्रामीण देर रात बिना लकड़ी के जलते शव को देखकर चौंक गए थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अधजली हालत में शव पड़ा मिला। देर रात एफएसएल टीम को बुलाया गया। सबूत जुटाने के लिए मौके की फोटोग्राफी कराई गई। पुलिस को मौके से पेट्रोल या ​कोई ज्वलनशील नहीं मिला है। ना ही आसपास थानों में गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। ऐसे में पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *