युवती से छेड़खानी का विरोध, भाई की बेरहमी से पिटाई:सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती कराया गया; पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के भिष्टीपाड़ा में एक युवती ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, जब उसने और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी के परिजनों ने भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने धनबाद थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर के खटाल में सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र यादव का पुत्र उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने घायल युवक को लेकर धनबाद थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने इस मामले पर बताया कि यह आपसी मारपीट का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि एक पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *