युवती से छेड़छाड़ करने वाला अरेस्ट:विरोध करने पर आरोपी ने खुद को होटल मालिक का रिश्तेदार बता रौब दिखाया

जयपुर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने होटल दा ललित में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति को होटल से गिरफ्तार कर लिया है। होटल ललित में ठहरे नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ अरबन अफेयर की संविदाकर्मी कन्सल्टेंट से मनचले ने लिफ्ट में छेड़छाड़ की थी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने खुद को होटल मालिक का रिश्तेदार होना बता कर रौब दिखाया। होटल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही व अनियमितता दिखाई, जिस की पुलिस जांच कर रही है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी आशीष गुलाटी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आज पुलिस कंट्रोल रूम से एक मैसेज मिला। जिस में एक युवती ने कंट्रोल रूम को शिकायत दी कि होटल दा ललित में वह रुकी हुई है, वह नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ अरबन अफेयर की संविदाकमी कन्सल्टेंट है। एक मनचले ने होटल की लिफ्ट में उससे अश्लील हरकत करने और होटल मालिक का रिश्तेदार होने का रौब दिखाया। सूचना मिलने पर तत्काल एयरपोर्ट थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आशीष गुलाटी (46) पुत्र अमरीश चन्द्र गुलाटी निवासी मकान नं. बी 3/363 सैकण्ड फलोर पश्चिम विहार दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ धारा 75(2), 126(2) बीएनएस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *