युवती से रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी:मोहाली में शादी का दिया झांसा, होटल में किया यौन शोषण, FIR दर्ज

मोहाली के थाना सिटी खरड़ में एक 23 वर्षीय युवती ने अपने साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी गांव लोडरा , हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हिमाचल प्रदेश भेज दिया है। पीड़िता, जो मूल रूप से जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में खरड़ में रहकर रियल एस्टेट का काम करती है। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में उसकी इंस्टाग्राम पर नरेंद्र कुमार नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। जो बाद में दोनों बाबा बालक नाथ (हमीरपुर) घूमने गए। शादी का किया था वादा जहां आरोपी ने एक होटल में रात ठहरने के लिए रूम बुक किया। जहां उसे विश्वास मे लेकर विवाह करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । जिस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तसवीरे/वीडियों अपने मोबाइल से बना ली। आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार मिलने के लिए मजबूर करता रहा। आरोप है कि वह उसे अपने गांव बुलाकर शारीरिक शोषण करता था और विरोध करने पर अश्लील सामग्री परिवार व दोस्तों को भेजने की धमकी देता था। धमकी देने के कारण समझौता तंग आकर पीड़िता वर्ष 2022 में खरड़ की एक कालोनी में आकर रहने लगी, लेकिन आरोपी ने वहां भी पहुंचकर पर मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी विभिन्न थानों में शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने की धमकी देने के कारण समझौता हो जाता था। दोबारा थाना सिटी खरड़ पहुंचकर शिकायत दी हाल ही में आरोपी द्वारा कथित रूप से इंटरनेट पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता ने दोबारा थाना सिटी खरड़ पहुंचकर शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत बनता है। चूंकि घटना का मुख्य स्थान जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना को मामला जांच के लिए भेज दिया है जिसकी आगे की जांच संबंधित क्षेत्र की पुलिस करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *