युवराज टाइगर ST-21 अचानक टूरिस्ट के सामने आया-VIDEO:लेपर्ड फुर्ती से पेड़ से उतरकर भागा; जिप्सियों को पीछे किया

अलवर के सरिस्का जंगल में युवराज टाइगर ST-21 की शानदार साइटिंग हुई। टाइगर सफारी ट्रैक पर टूरिस्ट की जिप्सी के एकदम सामने आ गया। वहीं पेड़ पर एक लेपर्ड भी नजर आया है। टूरिस्ट की जिप्सी की आवाज सुनते ही वो फुर्ती से पेड़ से उतरकर नीचे आ गया। मानो अपने शिकार की तलाश में भाग रहा है। टाइगर साइटिंग और लेपर्ड को देखकर टूरिस्ट खुश हुए और कैमरे से उनका वीडियो भी बनाया। युवराज टाइगर ST-21 और लेपर्ड की फोटो में देखिए- टूरिस्ट के सामने युवराज टाइगर सरिस्का में गुरुवार शाम की पारी के दौरान करीब 50 पर्यटक 6 जिप्सियों में सवार होकर जंगल सफारी पर निकले थे। कालां कुआं इलाके में पहुंचते ही सामने से युवराज टाइगर ST-21 झाड़ियों से निकलकर आता नजर आया। टाइगर टूरिस्ट की जिप्सी के सामने सफारी ट्रैक पर आ गया।टाइगर को देखते ही गाइड ने जिप्सियों को रोक दिया। टाइगर जैसे-जैसे गाड़ियों के करीब पहुंचा, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिप्सियों को थोड़ा पीछे लेना पड़ा। इस टूरिस्ट ने टाइगर का वीडियो बनाया। पेड़ से फुर्ती से उतरा लेपर्ड इसके बाद टूरिस्ट घानका इलाके की तरफ गया। वहां एक पेड़ के ऊपर लेपर्ड दिखाई दिया। जिप्सियों की आवाज सुनकर लेपर्ड फुर्ती से पेड़ से नीचे उतरा और तेजी से भाग गया। एक ही सफारी में टाइगर और लेपर्ड की शानदार साइटिंग से पर्यटक खुश हो गए। सरिस्का का जंगल एक बार फिर रोमांच से भर उठा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *