युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे 3 हजार खेल स्टेडियम : वित्त मंत्री

संगरूर| अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन गुरसागर मस्तुआना साहिब में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप तीसरे दिन में शामिल हो गई है। बुधवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह ईलवाल और एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके अकाल कॉलेज काउंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैहरा, प्रिंसिपल डॉ गीता ठाकुर, अकाल कॉलेज काउंसिल मेंबर बलदेव सिंह, मेंबर सियासत सिंह, निरपजीत सिंह, मनजीत सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब के गांवों में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगभग 3 हजार खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आने वाले बजट में भी खेल क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। कॉलेज प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि सहित अन्य गणमान्य मेहमानों का सम्मान भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *