लुधियाना| आईक्यूएसी के तत्वावधान में गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन के कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग विभाग और महिला विकास प्रकोष्ठ ने विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। डॉ. सुमन सेठी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और गुर्दे के स्वास्थ्य, निवारक देखभाल और अंगदान जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों और कर्मचारियों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने समग्र शिक्षा और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देते हुए युवा लड़कियों को विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के महत्व पर बल दिया। इस कार्यक्रम का संचालन डेजी वधवा और सतवंत कौर ने महिला विकास प्रकोष्ठ की समन्वयकों सीमा दुआ और डॉ. शिखा बजाज के साथ मिलकर किया।


