युवाओं को सोशल मीडिया के झूठे प्रलोभनों से बचने जागरूक किया

सिटी रिपोर्टर | भिलाई सामाजिक संस्था दिशा ने हिन्दू मिलन मंदिर के दिव्य प्रांगण में साइबर क्राइम जन जागरुकता अभियान का सफल और प्रभावशाली आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, मातृ शक्ति और युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि एएसपी सिटी सुखनंदन राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और क्राइम ब्रांच के सीनियर सब इंस्पेक्टर डॉ. संकल्प राय रहे। मुख्य अतिथि राठौड़ ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरल भाषा में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और ऑनलाइन निवेश ठगी जैसे अपराधों से सावधान रहने की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश तिवारी ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले लालच और झूठे प्रलोभनों से बचने की सलाह दी तथा जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। वहीं डॉ. संकल्प राय ने ई-मेल, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम से जुड़े पासवर्ड समय-समय पर बदलने के महत्व को समझाया। इस अवसर पर शांतनु दासगुप्ता, सुजीत चक्रवर्ती, भास्कर देवनाथ, देबाशीष मजूमदार, उत्तम डे मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *