बड़वानी जिला मुस्लिम कमेटी ने युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल की है। इसके तहत कमेटी ने बेरोजगार युवाओं को हाथठेला गाड़ी और नकद राशि प्रदान की, जबकि महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई। इस पहल के तहत, दो बेरोजगार युवाओं को हाथठेला गाड़ी दी गई, जिस पर वे कटलरी या सब्जी का व्यवसाय कर सकेंगे। उन्हें ठेला गाड़ी पर सामान डालने के लिए 10-10 हजार रुपए नकद भी दिए गए। वहीं, चार महिलाओं को सिलाई मशीनें और सिलाई सामग्री खरीदने के लिए 1,100 रुपए की नकद सहायता प्रदान की गई। कमेटी का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना यह कार्यक्रम रविवार रात 11 बजे शहर के इकरा स्कूल में आयोजित किया गया। जिला मुस्लिम कमेटी का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, उनके कौशल का विकास करना और स्वरोजगार के लिए व्यावसायिक शिक्षा व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। कमेटी की ओर से इदरीश खान ने यह जानकारी दी। यदि सभी समाज मिलकर प्रयास करें, तो बेरोजगारी खत्म होगी कमेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है। इस पहल से बेरोजगार लोगों को मुख्य संसाधन उपलब्ध होने से वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। कमेटी ने यह संदेश भी दिया कि यदि सभी समाज मिलकर प्रयास करें, तो बेरोजगारी को खत्म किया जा सकता है। इस तरह की पहल से युवाओं को रोजगार के लिए बैंकों से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी। बड़वानी मुस्लिम समाज की यह पहल शहर में बेरोजगारी दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


