युवाओं व किसानों को नवाचार से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | अलवर महाराजा सूरजमल सांस्कृतिक संस्थान की ओर से महावर ऑडिटोरियम महाराजा सूरजमल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर कृषि एवं युवा उद्यमिता महोत्सव भी हुआ। इसमें किसानों और युवाओं को नवाचार अपनाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि कृषि ही देश को आत्मनिर्भर बना सकती है। बदलते समय और बाजार की मांग के अनुसार किसानों को नई तकनीक अपनाकर आमदनी बढ़ानी होगी। अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार बलवीर सिंह करुण ने महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। डॉ. राजेश चौधरी ने एआई तकनीक के उपयोग से कृषि उद्योग में अवसरों पर प्रस्तुति दी, वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. उम्मेद सिंह ने बदलते कृषि परिदृश्य पर विचार रखे। उद्योगपति रामनारायण चौधरी ने विचार रखे। संस्थान का चतुर्थ महाराजा सूरजमल राष्ट्रगौरव सम्मान प्रगतिशील किसान कैलाश चौधरी (कोटपूतली) और युवा उद्यमी डॉ. सुभाष ओला को प्रदान किया गया। आईएएस, आरएएस और आरजेएस में चयनित प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बीआर जाट, सचिव राकेश चौधरी, डॉ. राजवीर चौधरी, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. उम्मेदसिंह गोदारा, डॉ. बीएस रूहेला, सुदेश, डॉ. कर्मवीर सिंह, रमेश चौधरी, जवाहर सिंह, धारा सिंह, भूपेंद्र सिंह, बनवारीलाल, दिनेश तक्षक, मोतीसिंह, डॉ. राकेश चौधरी, किसान संघ के पदम चौधरी, किसान महापंचायत के उपाध्यक्ष रोहताश बोहरा, बानसूर से छाजूराम नेहरा, धर्मेंद्र फगेड़िया, कोटकासिम ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, सरपंच संघ अध्यक्ष कुलदीप ग्वाला, राजेंद्र कोक, वीरेंद्र सुमन, चरण सिंह चौधरी, दिलीप सिंह मनोज खैरिया, यशवंत सिंह, भूपसिंह, डॉ. नितिन चौधरी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *