भास्कर न्यूज | बालोद जुंगेरा बंजारी धाम प्रांगण में विश्वकर्मा झरिया लोहार समाज द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय महासम्मेलन एवं भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नव-निर्मित देव शिल्पी जगत गुरु भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा की कमी के कारण समाज अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। समाज के प्रवक्ता विकास नारायण विश्वकर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं विशेषकर बेटों और बेटियों दोनों को समान रूप से शिक्षित और सशक्त बनाने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथियों में चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, धनीराम विश्वकर्मा, नीलम कोठारी, हरकराम साहू, सुरेश कुमार साहू, रामजी विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष धन्ना राम विश्वकर्मा, बलिराम विश्वकर्मा, सोहनलाल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


