युवा डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी का दिखेगा जलवा:यूथ डिजाइनर्स रनवे तुरपन में सस्टेनेबल और फ्यूचरिस्टिक कलेक्शन की दिखेगी झलक

सेंटर फॉर डिजाइन एक्सीलेंस की ओर से जवाहर कला केंद्र, जयपुर में शनिवार को डिजाइन और इनोवेशन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डिजाइनर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और शिक्षकों का एक विशेष समागम है, जिसका उद्देश्य उभरते हुए डिजाइन टैलेंट को सशक्त बनाना है। इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 500 से ज्यादा युवा डिजाइनर्स को 80 प्रमुख इंडस्ट्रीज के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। आयोजन में डिजाइन इंडस्ट्री के दिग्गजों की ओर से छह विशेष वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी। यूथ डिजाइनर्स रनवे तुरपन का आयोजन होगा, जिसके तहत युवा डिजाइनर्स की रचनात्मकता को प्रदर्शित करने वाला एक फैशन शो होगा। इस फैशन शो का निर्देशन प्रसिद्ध फैशन डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह तोमर कर रहे हैं। इसमें 7-8 कॉलेजों के युवा डिजाइनर्स अपने थीम आधारित क्रिएशन्स को प्रस्तुत करेंगे। इसमें कॉस्मिक कुट्योर, सस्टेनेबल, नीयॉन स्ट्रीट, फ्यूचरिस्टिक, साड़ी पॉप थीम्स पर कलेक्शन शोकेस किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *