बेलरगांव| भाजपा युवा मोर्चा धमतरी ने बेलरगांव मंडल के कार्यकर्ता लिलेश प्रजापति को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। लिलेश प्रजापति ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा मोर्चा को और सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।


