डौंडी| मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे विभिन्न गतिविधियों और व्यायाम वर्ग के साथ हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 35 भगिनी और 90 युवा प्रतिभागियों ने पंजीयन कर अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक जितेन्द्र ने अपने उद्बोधन में सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में योग, व्यायाम, संगोष्ठी और नेतृत्व क्षमता विकास की गतिविधियों का संचालन किया गया, जिससे युवा वर्ग में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और संगठनात्मक भावना को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर भगीरथी, विनोद साहू, जिला सहकार्यवाह ईश्वर चक्रधारी, श्याम सिंह दर्रों, रामनारायण धनकर, प्रेम शुक्ला, नेमीचंद सेन, गिरधर नुरुटी, भुनेश्वर धनकर, शिवम् दुबे, कमल कृसान, कुनाल साहू, राबिन चौहान, टिक्कु ठाकुर, लक्ष्मी तारम, नवीन शर्मा, युधिष्ठिर साहू, मनोज कुमार कौशल शामिल थे।


