अलवर में 20 से अधिक बड़ी कंपनियों ने इंटरव्यू से 500 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार दिया। वहीं करीब 5 हजार युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें अगले चरण में ट्रेनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद रोजगार दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अलवर जिले में मंगलवार को “युवा संभल मेला” का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं और कंपनियों को एक ही छत के नीचे जोड़कर सीधे रोजगार उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने स्वरोजगार के लिए चयनित युवा उद्यमियों को करोड़ों रुपए के चेक बांटे। इससे युवाओं को व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक संबल मिल सकेगा। दिल्ली-नाेएडा की कंपनी हुईं शामिल
जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया- इस रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों से संवाद किया गया। इनमें जयपुर, दिल्ली, नोएडा और आगरा सहित विभिन्न शहरों की कंपनियां शामिल हैं। कलेक्टर ने कहा- विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों व युवाओं से संवाद कर रोजगार की स्थिति की जानकारी ली। वहीं जिला कलेक्टर ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए चयनित युवा उद्यमियों को करोड़ों रुपए के चेक बांटे। इससे युवाओं को व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक संबल मिल सकेगा। महिलाओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर पहले आयोजित रोजगार मेलों में चयनित होकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। मेले में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, नोएडा, गुजरात समेत देशभर से आई 20 से अधिक बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इंटरव्यू प्रक्रिया से 500 से अधिक युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार दिया। वहीं करीब 5 हजार युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन्हें अगले चरण में कंपनी कार्यालयों में बुलाकर ट्रेनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद रोजगार दिया जाएगा।


