भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सदर की पुलिस ने यूके भेजने के नाम पर साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रिशि विहार निवासी अंकुर शर्मा और उसकी पत्नी शिफा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर सिंह निवासी रिशि विहार ने बताया कि उक्त दंपती ने यूके भेजने का झांसा देकर साढ़े 7 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।


