यूजीसी एक्ट के समर्थन में दो को निकाला जाएगा रोष मार्च : चौधरी यशपाल

लुधियाना| भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज और संविधान बचाओ मोर्चा की मीटिंग माता रानी चौक पर मोर्चे के अध्यक्ष चौधरी यशपाल की अगुवाई में हुई है। मीटिंग के बारे जानकारी देते हुए चौधरी यशपाल ने बताया कि भारत सरकार ने एससी, एसटी, बीसी और अंगहीन श्रेणियों के छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए यूजीसी एक्ट 2016 बनाया था। इस एक्ट के माध्यम से समाज के गरीब और दलित छात्रों को उच्च-शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के सख्त निर्देश थे। जिनसे इन छात्रों को भी जनरल वर्ग के छात्रों की तरह समान मौके देने की व्यवस्था है। यूजीसी अधिनियम 2016 से ऐसे अनैतिक और जघन्य कृत्यों को रोकने में बहुत मदद मिलने की उम्मीद है। परंतु इस एक्ट से समाज के उच्च जातियों के लोगों के अहंकार को बहुत चोट पहुंची है, जिस कारण इस एक्ट के खिलाफ समाज का बहुत बड़ा वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गया। नतीजे के रूप में सुप्रीम कोर्ट ने इस एक्ट पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि इस यूजीसी एक्ट के समर्थन में संविधान बचाओ मोर्चा की तरफ से 2 मार्च को सुबह 11 बजे स्थानीय जगराओं पुल से डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकला जाएगा। इस एक्ट को फिर से लागू कराने के लिए प्रधानमंत्री के नाम पर मांग पत्र भी दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *